{"_id":"675dc7733b14f5d14f0ef704","slug":"application-started-for-apprenticeship-on-109-posts-in-electricity-corporation-narnol-news-c-196-1-nnl1005-119187-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम में 109 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम में 109 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू
Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। बिजली निगम नारनौल सर्किल ने एक साल के लिए अप्रेंटिसशिप के 109 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन के लिए पोर्टल को 14 दिसंबर को खोला गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। अप्रेंटिसशिप के तहत उम्मीदवार एक साल तक किसी विभाग में एक सामान्य कर्मचारी की तरह काम करते हुए काम के तौर तरीकों के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करता है। 85 लाइनमैन, 7 ड्राफ्टमैन, 12 कंप्यूटर ऑपरेटर, 5 स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार www.apprentishipindia.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
85 लाइनमैन के पद के लिए इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन ट्रेड से आईटीआई डिप्लोमाधारक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 7 ड्राफ्टमैन के पद के लिए ड्राफ्टमैन ट्रेड से, 12 कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए कोपा ट्रेड से और 5 स्टेनोग्राफर के पद के लिए स्टेनोग्राफी ट्रेड से आईटीआई डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।
वर्जन :
109 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। एक साल के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों आवेदन करें और अवसर का लाभ उठाएं।-रंजन राव, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।