फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Application process for admission in postgraduate courses extended till 30th, correction window will open from 1st to 3rd July

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 तक बढ़ाई, एक से तीन जुलाई तक करेक्शन विंडो खुलेगी

Mon, 23 Jun 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Application process for admission in postgraduate courses extended till 30th, correction window will open from 1st to 3rd July
फोटो संख्या:54- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। इसके साथ ही पंजीकरण में संशोधन के लिए एक से तीन जुलाई तक करेक्शन विंडो अभ्यर्थियों के लिए खुली रहेगी। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी बढ़ी हुई तारीख के माध्यम से लाभांवित होंगे।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल अधिकारी डाॅ. तेजपाल ढ़ेवा ने बताया कि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया में अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फाॅर्म में संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सीयूईटी के अंतर्गत स्नातकोत्तर के 42 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1447 सीटें उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 23 जून तय की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और पहली काउंसलिंग की श्रेणीवार लिस्ट सात जुलाई को जारी होगी। इसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed