फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Application process continues for undergraduate courses in Central University

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

Thu, 02 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Application process continues for undergraduate courses in Central University
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) यूजी 2023 के अंतर्गत ये दाखिले होंगे। इस बार विश्वविद्यालय इस परीक्षा के आधार पर विभिन्न 12 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नए सत्र में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों का स्वागत है। विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

इन पाठयक्रमों में होंगे दाखिले
विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर बीवॉक के तीन, बीटेक के चार तथा इंटीग्रेटेड के चार तथा बीएससी (ऑनर्स) मनोविज्ञान पाठ्यक्रम उपलब्ध है। इनमें बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, बीवॉक बायोमेडिकल साइंसेज, बीवॉक इंडस्टियल वेस्ट मैनेजमेंट, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इजीनियरिंग, बीटेक इलेक्ट्रिकल इजीनियरिंग, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, इंटीग्रेटेड बीएससी, एमएससी रसायनविज्ञान, इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी गणित, इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी भौतिकी,बी.एससी (ऑनर्स) मनोविज्ञान व चार वर्षीय बीए, बीएड शामिल है। आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी 12 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व इससे संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed