{"_id":"69b83dd64c081cdee20db441","slug":"appeal-to-award-crore-to-under-world-cup-winning-players-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124853-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये इनाम देने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये इनाम देने की अपील
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- कनीना में खेल प्रकोष्ठ की बैठक में प्रस्ताव पारित करते सदस्य--स्रोत- कनीनावासी
कनीना(महेंद्रगढ़)। बहुजन समाज पार्टी के महेंद्रगढ़ जिला खेल प्रकोष्ठ ने हरियाणा सरकार से अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम के हरियाणा निवासी ऑलराउंडर खिलाड़ी कनिष्क चौहान को सम्मानित करने की मांग की है। यह मांग धनौंदा में आयोजित खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उठाई गई।
बैठक में बसपा नेता अतरलाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश तंवर ने की। अतरलाल ने कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम में हरियाणा के इकलौते खिलाड़ी झज्जर जिले के कुलाना गांव निवासी कनिष्क चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया है।
कनिष्क चौहान को हरियाणा सरकार की ओर से अभी तक न तो सम्मानित किया गया है और न ही किसी प्रकार के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों व आम जनता में रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 1.5 करोड़ से 6 करोड़ रुपये तक का पुरस्कार दिया जाता है। वर्ष 2025 में एक विश्व कप जीतने पर हरियाणा की एक महिला क्रिकेटर को मुख्यमंत्री की ओर से 1.5 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया था।
हाल ही में बिहार सरकार ने भी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता भारतीय टीम के बिहार निवासी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
अतरलाल ने कहा कि जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर भारतीय टीम को 411 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में भी उन्होंने दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने इंग्लैंड के शतकवीर बल्लेबाज फाल्कनर को आउट कर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि कनिष्क चौहान आगामी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू टीम का हिस्सा भी होंगे।