फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Antyodaya fair will be held in three sections of Mahendragarh, people will get benefits of schemes

महेंद्रगढ़ के तीन खंडों में लगेंगे अंत्योदय मेले, लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya fair will be held in three sections of Mahendragarh, people will get benefits of schemes
महेंद्रगढ़ के एसडीएम दिनेश कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चयनित परिवारों को विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए महेंद्रगढ़ उपमंडल के तीनों खंडों में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। खंड कार्यालय द्वारा मेले की तैयारियां की जा रही हैं। योजना के तहत 1 दिसंबर को महेंद्रगढ़, 8 को सतनाली तथा 15 दिसंबर को कनीना में मेले लगेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार सभी खंडों में इस तरह के मेले लगाए जाने हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चयनित परिवारों को इस मेले में बुलाया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर पर आवेदन करवाया जाएगा। मौके पर ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी करवाते हुए उन्हें सरकार की किसी ने किसी योजना के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि उनका आर्थिक रूप से उत्थान हो सके। सरकार का प्रयास है कि अति गरीब नागरिकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सुनिश्चित की जाए। खंड विकास, पंचायत अधिकारी महेंद्रगढ़ कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत एक दिसंबर को महेंद्रगढ़ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़, 8 दिसंबर को सतनाली खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सतनाली और 15 दिसंबर को राजकीय महाविद्यालय कनीना में मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले की तैयारियों के संबंध में सभी अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मेले में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मुख्य द्वार के नजदीक ही सूचना केंद्र भी बनाया जाएगा, ताकि उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की एक पहल है, जिसके तहत राज्य में सबसे गरीब परिवारों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत कौशल विकास स्वरोजगार और रोजगार सृजन किया जाएगा। सरकार का मकसद है कि अंत्योदय परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed