{"_id":"6956b5f04bb8457795021a56","slug":"anti-social-elements-broke-the-windows-of-three-trains-one-passenger-injured-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134276-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: असामाजिक तत्वों ने तोड़े तीन ट्रेनों के शीशे, एक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: असामाजिक तत्वों ने तोड़े तीन ट्रेनों के शीशे, एक यात्री घायल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 29घटना के बाद अटेली स्टेशन पर जांच करती रेलवे पुलिस की टीम। स्रोत- ग्रामीण
नारनौल। नववर्ष को मौके पर खाटू श्याम जाने के लिए बुधवार रात अटेली स्टेशन पर लोगोें की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान ट्रेन के दरवाजे नहीं खुलने पर ट्रेनों के खिड़की व दरवाजों के शीशे तोड़ने व एक यात्री के घायल होने की जानकारी मिली है। आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
स्टेशन मास्टर सुरेश शर्मा ने आरपीएफ को बताया कि भिवानी-जयपुर, रेवाड़ी-फुलेरा व गोंडा-दौराई ट्रेन के शीशे तोड़े गए हैं। इसके बाद आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने मौका मुआयना किया। वहीं प्लेट फार्म नंबर दो पर गाड़ियों के टूटे हुए शीशों का अवलोकन किया।
उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस बल ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। स्टेशन मास्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य पर बड़ी संख्या में खाटू जाने वाले लोगों की भीड़ थी।
विज्ञापन
ट्रेन के दरवाजे नहीं खुलने पर यात्रियों में रोष बढ़ गया और ट्रेन के दरवाजों व खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने की मांग की है ताकि स्टेशन पर होने वाली घटनाओं पर नजर हो सके।
अटेली स्टेशन पर इस तरह की घटना से रेल यात्रियों व जागरूक नागरिकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। अध्यापक सुंदरलाल, मास्टर सुरेंद्र, संदीप जांगिड़, नगर पार्षद प्रतिनिधि बिरेंद्र, सामाजिक चिंतक डाॅ. जितेंद्र पाल ने बताया कि राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नागरिक का कर्तव्य नहीं होता हैं।