फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anti-drug walkathon from PG College to Rest House, pledge for a drug-free society

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कॉलेज से रेस्ट हाउस तक निकाली एंटी-ड्रग वॉकथॉन, नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anti-drug walkathon from PG College to Rest House, pledge for a drug-free society
फोटो 3एंटी-ड्रग वॉकाथॉन में भाग लेते डी एंड एसजे एवं अध्यक्ष डीएलएसए नरेंद्र सूरा साथ में
नारनौल। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को नारनौल शहर में जन भागीदारी के साथ एंटी-ड्रग वॉकथॉन का आयोजन किया गया। नशे से जंग महेंद्रगढ़ के संग नारे के साथ उपस्थित नागरिकों, माई भारत वॉलंटियर्स, एनसीसी स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

यह वॉकथॉन राजकीय पीजी कॉलेज से शुरू होकर रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने कहा कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर चिंता का विषय है। हमारा उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं बल्कि जागरूकता के माध्यम से युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना और उन्हें सही दिशा दिखाना है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे ये अभियान तभी सफल होंगे जब पूरा समाज इसे एक जन-आंदोलन के रूप में स्वीकार करेगा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को हर घर तक पहुंचाना अनिवार्य है ताकि कोई भी परिवार नशे की भेंट न चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वॉकथॉन, विधिक साक्षरता शिविर, विद्यालय और महाविद्यालय स्तरीय कार्यक्रम व जनसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं।


इस मौके पर विभिन्न न्यायिक अधिकारी और जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी प्रशांत कुमार, माई भारत अधिकारी नित्यानंद यादव, प्रोफेसर नरेश यादव, प्राचार्य विनोद खंगवाल, मेजर वीरेंद्र सेकवाल, प्रोफेसर सतपाल सुलोड़िया, प्रोफेसर चंद्र मोहन व टेकचंद यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed