{"_id":"6a987be74c0649ab500716ea","slug":"anti-drug-awareness-campaign-to-gain-new-momentum-anil-meets-police-commissioner-shivas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129675-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मिलेगी नई गति, पुलिस कमिश्नर शिवास से मिले अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मिलेगी नई गति, पुलिस कमिश्नर शिवास से मिले अनिल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत करने के लिए निदेशक अनिल कौशिक ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कमिश्नर ने नशे के खिलाफ कौशिक की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अनिल कौशिक के निर्देशन में हरियाणा पुलिस के नारकोटिक विभाग के सहयोग से तैयार लाइट एंड साउंड नाटक ‘राम गुरुकुल गमन’ का हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी मंचन किया जा चुका है। इस प्रस्तुति में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कई कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा रहे हैं।
मुलाकात के दौरान बताया गया कि गुरुग्राम के केआर मंगलम विश्वविद्यालय में सितंबर में ‘राम गुरुकुल गमन’ का मंचन किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी साउथ एवं क्राइम हितेश यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति से मंचन को लेकर संपर्क किया है।
विज्ञापन
शिष्टाचार भेंट के बाद अनिल कौशिक ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और गति दी जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज की कार्यशैली की भी सराहना की और कहा कि कानून व्यवस्था के लिए भी प्रेरणादायक है।