{"_id":"6a47f6af133045f9170510e9","slug":"anshus-team-finished-as-runners-up-in-basketball-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127898-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बास्केटबॉल में अंशु की टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बास्केटबॉल में अंशु की टीम बनी उपविजेता
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- खिलाड़ी अंशु
महेंद्रगढ़। पुदुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अंशु की टीम ने उप विजेता बनकर सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर बास्केटबाल फेडरेशन की ओर से टीम को 2 लाख रुपये की इनाम राशि दी गई।
बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पुदुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 29 जून को 76वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंशु की टीम की शुरुआत पहले पारी में अच्छी रही और उन्होंने कर्नाटक की टीम को 83-75 के स्कोर से हराकर सेमीफानइल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में अंशु की टीम ने राजस्थान को 87-73 स्कोर से हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
इस राउंड में टीम दिल्ली से 89-65 के स्कोर से पिछड़कर दूसरे स्थान पर पहुंची। इसके बाद एसोसिएशन की ओर से टीम को ट्रॉफी व इनाम राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंशु शहर स्थित आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है।
इस सफलता पर आरपीएस ग्रुप चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, प्राचार्य किशोर तिवारी, सीईओ मनीष राव, डिप्टी सीईओ कुनाल राव ने छात्र को बधाई दी और टीम को दूसरी रैंक दिलाने में उसके सहयोग की सराहना की।