{"_id":"66b12c8ad2d65c624f065724","slug":"another-opportunity-for-admission-in-haryana-central-university-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111255-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और अवसर
Tue, 06 Aug 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटाे संख्या:63- हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जारी दाखिले की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदकों का दाखिले के लिए स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। शैक्षणिक एवं परिषद शाखा के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों में दाखिले के लिए ब्लेंडेड मोड में स्पॉट काउंसिलिंग का आयोजन हो रहा है। इसमें आवेदक निर्धारित तिथि को ऑनलाइन माध्यम से या विश्वविद्यालय के संबंधित विभाग में उपस्थित होकर काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी ही स्पॉट काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। इसका शेड्यूल, रिक्त सीटों का विवरण व अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।