{"_id":"687a8cf3719004e170033b00","slug":"another-accused-involved-in-cyber-fraud-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127302-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: साइबर ठगी में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: साइबर ठगी में संलिप्त एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Jul 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। साइबर थाना की टीम ने साइबर ठगी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान उनींदा निवासी संजय के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
साइबर थाना की पुलिस टीम द्वारा खाताधारक पटीकरा निवासी प्रीतम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया था कि उसने अपना खाता संजय को दिया था। पुलिस ने खाताधारक प्रीतम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नारनौल शहर में एक फर्म के नाम से कैनरा बैंक में खुलवाए गए खाते में साइबर फ्रॉड की काफी धनराशि का लेनदेन हुआ था।
टीम ने बैंक खाता की स्टेटमैंट व केवाईसी व अन्य रिकॉर्ड कैनरा बैंक नारनौल से लिया। रिकॉर्ड के अनुसार खाता फर्म गुलशन फोटो स्टूडियो नजदीक रेलवे स्टेशन पटीकरा (नारनौल) प्रोपराइटर पटीकरा निवासी प्रीतम के नाम से पाया गया। खाता में कुल 6,90,83,645 रुपये आनलाइन जमा होने व 6,88,69,976 रुपये आनलाइन ही ट्रांसफर होना पाया गया।