{"_id":"6668b4e12f27493e800c8244","slug":"another-accused-arrested-for-withdrawing-money-by-picking-up-debit-card-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113090-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डेबिट कार्ड उठाकर पैसे निकलवाने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डेबिट कार्ड उठाकर पैसे निकलवाने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
Wed, 12 Jun 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। एटीएम कार्ड उठाकर पैसे निकलवाने के मामले में थाना निजामपुर की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से दस हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता का डेबिट कार्ड गिर गया था, आरोपियों ने उससे 31,800 रुपए निकलवा लिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी को पिछले माह गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में दस हजार रुपए बरामद किए थे। शिकायतकर्ता बसीरपुर निवासी ओमप्रकाश ने थाना निजामपुर में दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल को उसके छोटे भाई सुनील को उसने अपना एटीएम कार्ड इलाज के रुपये निकालने के लिए दिया था। 22 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे उसका भाई अस्पताल नारनौल बच्चों को लेकर गया था, उस समय उसकी जेब से एटीएम कार्ड कहीं पर गिर गया। उसके बाद किसी ने एटीएम कार्ड उठाकर उसमें से पैसे निकाल लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके खाते से 31,800 रुपए निकल गए।