फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Announcement of 10 lakhs each for development works in Baghot, Syana and Sehlang

Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत, स्याणा व सेहलंग में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख की घोषणा

Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Announcement of 10 lakhs each for development works in Baghot, Syana and Sehlang
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत, स्याणा और सेहलंग में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तीनों गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए 10-10 लाख रुपये का बजट देने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बाघोत में पंचायत समिति की ओर से 45 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। बाघोत के सरपंच राजेंद्र ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने गांव की 13 सूत्रीय मांगें रखीं। स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि जो भी मांग पूरे होने की है उनको जल्दी ही करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने शिव मंदिर वाले जोहड़ का सुंदरीकरण करवाना, खेल स्टेडियम बनवाना, सरकारी बैंक की शाखा खुलवाना, लाइब्रेरी, पंचायत घर का निर्माण करवाना, राजकीय स्कूल का नामांकन शहीद विक्रम सिंह के नाम पर करवाना, शिव मंदिर के मेला ग्राउंड को पक्का करवाना, शिव धाम बाघोत को पर्यटन स्थल घोषित करवाने सहित अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, पूर्व विधायक सीताराम यादव, कनीना पंचायत समिति चेयरमैन जयप्रकाश, कनीना मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र, विजय नौताना, स्याणा के सरपंच वीरपाल, सेहलंग के सरपंच विनीत कुमार, आकाश, अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed