फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ankur got appointment in Amazon with a package of Rs 1.25 crore

अंकुर को अमेजन में 1.25 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ मिली नियुक्ति

Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ankur got appointment in Amazon with a package of Rs 1.25 crore
अंकुर। - फोटो : Narnol
गांव बवानियां के 27 वर्षीय अंकुर को अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन में उच्च पद नौकरी मिली है। उन्हें कंपनी ने 1.25 करोड़ रुपये के सालाना का पैकेज दिया है।
विज्ञापन

भारत की एक प्रसिद्ध कंपनी से सेवानिवृत्त अंकुर के दादा प्रभातीलाल ने बताया कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बचपन से रुचि रखने वाला अंकुर पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा है। उसनवे देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थानों में शामिल भारतीय तकनीकी संस्थान वाराणसी (आईआईटी वाराणसी) से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उसके बाद अंकुर ने बेंगलुरु की मल्टीनेशनल कंपनी में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में कई प्रोजेक्ट किए, लेकिन यहां मिल रही सीमित संभावनाओं के चलते हुए उसने फिर से एंट्रेंस एग्जाम का रुख किया और सफलता प्राप्त कर विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान में उच्च पढ़ाई के लिए अमेरिका गया।
विज्ञापन

अंकुर के पिता अशोक यादव ने बताया कि कोरोना के चलते अंकुर को अमेरिका जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अमेजन विश्व की टॉप तीन कंपनियों में शामिल है। अंकुर ने बताया कि आगे चलकर उसका लक्ष्य भारत में खुद की आईटी कंपनी खोलना है जिससे देश में और भी युवाओं के रोजगार के अवसर मिले। अंकुर की इस उपलब्धि पर गांव बवानियां के लोगों मेें खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed