फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anjali wants to serve as a neuro surgeon

गांव सिलारपुर की बेटी अंजली दसवीं सीबीएसई की परीक्षा में 500 में से 500 अंक लेकर देशभर में रही टॉप 17-06-16

Fri, 22 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anjali wants to serve as a neuro surgeon
छात्रा अंजलि। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले के गांव सिलारपुर की बेटी अंजलि पुत्री रामनरेश ने दसवीं सीबीएसई की परीक्षा में 500 में से 500 अंक लेकर पूरे देश में टॉप किया है। उसने गणित, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी और ऐच्छिक विषय संगीत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। अंजलि ने बताया कि वे न्यूरो सर्जन बनकर देश की सेवा करना चाहती है। इस उपलब्धि को लेकर अंजलि के घर पर खुशी का माहौल है। उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

डॉक्टर बनने का कारण बताते हुए अंजलि ने कहा कि जब वह चार वर्ष की थी तो उसके पिता सड़क हादसे में घायल हो गए थे। रेवाड़ी के निजी अस्पताल में उनका महंगा इलाज हुआ था। इससे पूरा परिवार परेशान हुआ था। उस घटना के बाद उसने ठान लिया था कि वह बड़ी होकर न्यूरो सर्जन बनेगी और मरीजों की सेवा करेगी। उसने बताया कि एलकेजी से ही उसने इंडस वैली स्कूल दोंगड़ा में पढ़ाई की। यहां अध्यापक पढ़ाई पर पूरा फोकस करते हैं। स्कूल से आने के बाद चार से पांच घंटे नियमित पढ़ती थी। जो समस्या होती थी उसे स्कूल में समझ लेती थी। बताया कि व्हाट्सअप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। पढ़ाई ऊबने म्यूजिक सुन लेती थी। कई बार मां के साथ काम में हाथ बटा देती थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि पढ़ाई का कोई शार्टकट नहीं होता है। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत कर पढ़ाई करने से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कहा कि दादा गजराज तथा दादी मिश्री देवी का आशीर्वाद हमेशा उस पर बना रहा है। उनके आशीर्वाद से यह संभव हो पाया है। उसका छोटा भाई विवेक पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। यह भी बताया कि स्कूल के चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने स्कूल पर पूरा ध्यान दिया इस वजह से स्कूल का परिणाम शानदार रहा है। माता-पिता, दादा-दादी तथा स्कूल चेयरमैन एवं स्कूल के स्टाफ का उनकी सफलता में पूरा हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed