फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anjali tops in 400 meter race and Kunal tops in 1500 meter race.

Mahendragarh-Narnaul News: 400 मीटर में अंजलि और 1500 मीटर दौड़ में कुणाल अव्वल

Wed, 19 Feb 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Anjali tops in 400 meter race and Kunal tops in 1500 meter race.
नारनौल। स्थानीय बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव ने किया। इस प्रतियोगिता में पहले दिन पहला इवेंट लड़कियों की 400 मीटर दौड़ के साथ शुरू हुआ। इसमें पहला स्थान अंजलि सिविल ब्रांच, दूसरा स्थान तनु सिविल व तीसरा स्थान महक कंप्यूटर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों की 1500 मीटर रेस का आयोजन हुआ। इसमें पहले स्थान पर मैकेनिकल के कुणाल, दूसरा स्थान इलेक्ट्रिकल के अजय और तीसरा स्थान इलेक्ट्रिकल के किरण पाल ने प्राप्त किया। इसके बाद शॉट पुट और विभिन्न खेलों का आयोजन पहले दिन चलता रहा। बुधवार दोपहर बाद इस प्रतियोगिता का समापन होगा और समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनित कुमार जीएम रोडवेज रहेंगे।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनित कुमार प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव के साथ-साथ स्टूडेंट फंड प्रेसिडेंट अनिल कुमार यादव, वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट नरेश शर्मा, ऑफिसर इंचार्ज कल्चरल एक्टिविटी करुणा यादव, स्पोर्ट्स इंचार्ज मनोज यादव व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed