फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anita secured first place in the state-level Environmental Science competition.

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय इनवायरमेंट साइंस स्पर्धा में अनीता रही प्रथम

Sat, 20 Dec 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anita secured first place in the state-level Environmental Science competition.
फोटो 21राज्य स्तरीय इनवायरमेंट साइंस प्रतियोगिता में छात्रा अनीता प्रथम रहने पर स्कूल में सम्
नांगल चौधरी। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी की छात्रा अनीता ने राज्यस्तरीय इनवायरमेंट साइंस स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रा अनीता ने एग्रीकल्चर फार्मिंग विषय पर आधारित एक प्रभावशाली मॉडल तैयार किया, जिसे विशेष रूप से किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया था।
विज्ञापन

अनीता ने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और फिर राज्य स्तर तक सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनीता को जिला स्तर पर 16,000 रुपये व राज्य स्तर पर 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रघुवीर सिंह, संगीत कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार, शीशराम, अशोक कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed