{"_id":"69c6d3d4cb7d174a6707599a","slug":"anil-pehlwan-of-baghot-won-the-wrestling-competition-worth-rs-11000-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125149-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत के अनिल पहलवान ने जीती 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाघोत के अनिल पहलवान ने जीती 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती
Sat, 28 Mar 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-75 गांव बलायचा में कुश्ती दंगल में भाग लेते खिलाड़ी---स्रोत ग्रामीण
- फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।
महेंद्रगढ़। गांव बलायचा स्थित बाबा ब्रह्मचारी आश्रम परिसर में लगे रामनवमी के परंपरागत मेले में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बाघोत के अनिल पहलवान ने जीती 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती। मेले में श्रद्धाुलओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर मन्नते मांगी।
बाबा ब्रह्मचारी आश्रम सेवा समिति के प्रेस प्रवक्ता जुगलकिशोर ने बताया कि लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में दूधवा की अंतिम प्रथम, गुरुग्राम की माही द्वितीय रही। लड़कियों की लंबी कूद व ऊंचीकूद में बुहाना की निशा व अंतिम दूधवा प्रथम, प्राची नूनिया द्वितीय रही।
युवाओं की 100 मीटर दौड़ में जोनी दूधवा प्रथम, सद्दाम गुरुग्राम द्वितीय रहा। युवाओं की लंबी कूद व ऊंची कूद में बड़बर के कपिल व बुडीन के फत्तेसिंह प्रथम, पिलानी के अभिषेक व माधोगढ़ का वेदप्रकाश द्वितीय रहा। बूढ़ों की 100 मीटर दौड़ में किलोई रोहतक के सत्यवीर सिंह प्रथम व दिरोही जींद के बहादुर सिंह द्वितीय रहे।
विज्ञापन
कबड्डी नेशनल स्टाइल में वाईवेट एकेडमी हंसावास विजेता रही जबकि घसोला की टीम उप विजेता रही। 3100 रुपये की कुश्ती में कालू ढ़ाणी तिलोड़ी व संदीप बाघोत ने जीती।
5100 रुपये की कुश्ती बाघोत के हरीश पहलवान व 11 हजार रुपये की कुश्ती अनिल पहलवान बाघोत ने जीती। खेलों में मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक रहे। खेलों के समापन के बाद पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने किया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, पूर्व पार्षद गौतम यादव बुडीन रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर बाब ब्रह्मचारी आश्रम सेवा समिति के प्रधान मास्टर राजेंद्र शर्मा, सरपंच कंवर सिंह, नरेश पंच, वेदप्रकाश नंबरदार, शांतीलाल पंच, खातौदड़ा सरंपच कृष्ण यादव, ढ़ाढोत सरपंच बिजेंद्र, माजरा कलां सरपंच प्रदीप यादव, नांगलहरनाथ सरंपच अजेंद्र यादव, कोच राजेश, सांवत मौजूद रहे।