फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anil Kaushik honored with Theater Promoter Award

Mahendragarh-Narnaul News: अनिल कौशिक को थियेटर प्रमोटर अवॉर्ड से किया सम्मानित

Tue, 14 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anil Kaushik honored with Theater Promoter Award
फोटो संख्या:53- अंतरराष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल में थिएटर प्रमोटर अवॉर्ड से अनिल कौशिक को सम्मानित
महेंद्रगढ़। टीवी कलाकार और प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल कौशिक को रविवार देर रात अलवर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल में राष्ट्रीय थियेटर प्रमोटर अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

यह सम्मान 82 से भी अधिक हिंदी फिल्मों के अभिनेता और कई चर्चित धारावाहिकों में अभिनय करने वाले राजेंद्र गुप्ता व ख्याति प्राप्त टीवी सीरियलों के निर्देशक विप्लव शाह की ओर से सम्मानित किया गया। महेंद्रगढ़ निवासी राज्य युवा सांस्कृतिक गतिविधियों के नोडल अधिकारी अनिल कौशिक को विश्व के 100 दिन चलने वाले सबसे लंबे नाट्य उत्सव का एकमात्र राष्ट्रीय अवॉर्ड अनिल कौशिक को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस अंतरराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल में नौ देशों के नाटकों का मंचन किया जा रहा है। प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं टीवी कलाकार अनिल कौशिक ने धारावाहिक टीपू सुल्तान, मिस्टर सीएम, टेलीफिल्म पहल व हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है, में अहम किरदार निभा चुके हैं। यह अवॉर्ड मिलने पर हरियाणा सरकार के डीजी पुलिस ओपी सिंह, अंबाला रेंज के आईजी सिवाश कविराज, एसपी पंखुड़ी कुमार, आईएस भूपेंद्र सिंह, महेश्वर शर्मा, यशेंद्र सिंह, बिढ़ाट जनसेवा समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गौड, घीसा राम सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैध, मुकेश मेहता, नरेश चेयरमैन, गिरीश कानोडिया, अशोक जांगड़ा, सोहन टैनी, विकास तिवाड़ी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed