{"_id":"637bc1aa4faa6156dd48444c","slug":"anil-kaushik-got-national-haryana-gaurav-samman-for-the-second-time-in-a-row-narnol-news-rtk6641316172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल कौशिक को लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रीय हरियाणा गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल कौशिक को लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रीय हरियाणा गौरव सम्मान
विज्ञापन
एचकेपी के निदेशक एवं हरियाणा राज्य सांस्कृतिक गतिविधियों के नोडल अधिकारी महेंद्रगढ़ निवासी अनिल कौशिक को जयपुर में लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मंच के संरक्षक राजस्थान मेट्रो के चेयरमैन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एमसी गोयल एवं जेडीए के आयुक्त वरिष्ठ आईएएस ललित मेहरा ने रविवार देर शाम का आयोजित समारोह में प्रदान किया। हरियाणा राज्य प्रवासी मंच द्वारा कौशिक को यह सम्मान राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार दूसरे वर्ष भी सम्मानित किया गया।
बता दें कि अनिल कौशिक स्वयं एक उच्च कोटि के कलाकार, निर्देशक होने के साथ-साथ टीवी सीरियल एवं टेली फिल्मों में शानदार भूमिका अदा कर चुके है। प्रदेश सरकार के लिए अलग-अलग विषयों पर डाक्यूमेंट्री भी बना चुके है। कौशिक को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा भी प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। कौशिक को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सवों के सफल आयोजन के लिए अनेक बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यार्थी जीवन से ही नाट्य शास्त्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले अनिल कौशिक ने 90 के दशक में धारावाहिक टिप्पु सुलतान में गदाधर राव की भूमिका निभाई। 1997 में जी टीवी द्वारा निर्मित धारावाहिक मिस्टर सीएम में धृतराष्ट्र, टेलीफिल्म पहल है। डीडी मेट्रो के लिए निर्माण करने के साथ-साथ अपने द्वारा निर्देशित नाटकों को राष्ट्रीय युवा उत्सवों में अनेक बार मेडल दिलाकर राज्य का नाम रोशन किया हैं।
अंतरराष्ट्रीय पहचान
वर्षा 2018 में अनिल कौशिक को आस्ट्रेलिया मेलबोर्न में पांच हजार डॉलर देकर सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2022-2023 के लिए प्रवासी भारतीयों द्वारा दिए जाने वाले लाइव टाइम एचीवर अवॉर्ड के लिए भी अंतिम सूचि में अनिल कौशिक का नाम नामित किया जा चुका है। यह सम्मान मई 2023 में दिया जाना है।
विज्ञापन
अनिल कौशिक को यह सम्मान मिलने पर रोहतक डिविजन के कमिश्नर आईएएस जगदीप सिंह, धर्मवीर सिंह, एडीजीपी ओपी सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस महेश्वर शर्मा, रामलीला परिषद के प्रधान दिनकर बोहरा, अमित मिश्रा, सुरभी सांस्कृतिक मंच के संदीप संघी, हरियाणा युवा रंगमंच के झमन सिंह, लावणिया फाउंडेशन के प्रधान भगवान सिंह, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता, भारत विकास परिषद से रमेश टांक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई दी।