{"_id":"6a19d3f02b3cc2660c040090","slug":"anger-erupts-over-power-supply-disrupted-by-storm-villagers-block-road-narnol-news-c-196-1-nnl1003-140531-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से बिगड़ी बिजली आपूर्ति पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से बिगड़ी बिजली आपूर्ति पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो नंबर-15जाम लगाकर प्रदर्शन करते बिजली समस्या परेशान ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
- फोटो : 1
नारनौल। बिजली संकट से परेशान गांव हरनाथ की ढाणी के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बायल के मुख्य गेट पर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। जाम दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक चला जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुलवाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक माह पहले आई आंधी से इलाके के कई बिजली पोल गिर गए थे लेकिन बिजली निगम ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली पोल लगाने का काम एक ठेकेदार को सौंपा गया था लेकिन इस दौरान वहां रखे बिजली के तार चोरी हो गए।
इसके बाद गांव में अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही थी। बीते दिनों फिर आई तेज आंधी में दोबारा बिजली पोल गिर गए जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं होने से पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं और घरों में पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के कारण हो रही परेशानी के चलते उन्हें गांव के मुख्य गेट के पास सड़क जाम लगाने के लिए विवश होना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान नारनौल से पाटन जाने वाली रोडवेज बसों को भी रोक दिया गया। बसों में सवार यात्रियों को बीच रास्ते में उतरना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करवाया।
पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने और नए पोल लगवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।