फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anger among artists due to non-inclusion of Ramleela of Bhojawas

Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास की रामलीलाओं को शामिल न किए जाने से कलाकारों में रोष

Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Anger among artists due to non-inclusion of Ramleela of Bhojawas
कनीना। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा 5 दिसंबर को प्रदेश की लगभग 300 रामलीलाओं को सम्मानित किए जाने की सूची में अटेली हलके के भोजावास व कांटी खेड़ी गांव की रामलीलाओं को शामिल न किए जाने से इलाके के कलाकारों व लोगों में भारी रोष है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता व समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल व डीसी को ज्ञापन भेजकर भोजावास की रामलीलाओं के कलाकारों को भी सम्मानित करने की मांग की है।
विज्ञापन

भोजावास तथा कांटी खेड़ी गांव की रामलीलाएं प्रदेश की बेहतरीन श्रेष्ठ तथा गौरवशाली रामलीलाओं में शुमार होती हैं, लेकिन जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार द्वारा न ही तो इन रामलीलाओं से कोई संपर्क किया गया और न ही इनको सम्मानित सूची में शामिल किया गया है। रामलीलाओं के साथ भेदभाव करके यहां के कलाकारों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कलाकारों के साथ भेदभाव करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री तथा उपायुक्त से मांग है कि भोजावास तथा कांटी खेड़ी गांव की रामलीलाओं को भी सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed