फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers will celebrate Anti-Daman Day today

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज मनाएंगी दमन विरोधी दिवस

Mon, 31 Jan 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will celebrate Anti-Daman Day today
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्ता। संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना 55वें दिन भी जारी रहा। धरने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुराना लघु सचिवालय के कार्यालय के समक्ष विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की घोषणा व समझौते को लागू नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए दलीप सिंह, संदीप, बलबीर सिंह, गिरीश खेड़ा, हंसराज, सुल्तान सिंह, डॉ. वृतपाल सिंह व अभय सिंह धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

मास्टर महेश यादव ने कहा कि 1 फरवरी को सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दमन विरोधी दिवस मनाया जाएगा। आंगनबाड़ी आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर सरकार को तालमेल कमेटी से वार्ता कर अपने ही घोषणा व समझौते को लागू किए जाने की पुरजोर मांग की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान यशपाल यादव व मास्टर हवा सिंह ने आंगनबाड़ी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार प्ले स्कूल के नाम पर प्राइमरी स्कूलों को खत्म करना चाहती है। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलकर आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ व निजी हाथों में देकर आंगनबाड़ी केंद्रों के मूल स्वरूप को खत्म करना चाहती है। राज्य महासचिव मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि मंच पूरी मजबूती से आंगनबाड़ी आंदोलन के साथ है। जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि जब तक सरकार अपने ही घोषणा व समझौते को लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स सरकार द्वारा की गई घोषणा व समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर, प्रधान कृष्णा देवी, सचिव संतोष ढिल्लों, जिला सचिव छाजूराम रावत, बलजीत, राजकुमारी, कृष्णा कुमारी, माया, विजया यादव, राजवंती, सविता, लवली, सरला, आशा, सुरेश, मंजू, संतोष, पूजा यादव, प्रेमलता, लाजवंती, सुरेश, मनीषा, शारदा, समझकौर, दीपमाला, मनोज, कुसुम, मनीषा, कौशल्या, सुमन, कमलजीत, दयाकौर, पूजा यादव, भानवती व आरती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed