फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers were sensitized by the One Stop Center in Narnaul.

Mahendragarh-Narnaul News: वन स्टॉप सेंटर नारनौल की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों को किया जागरूक

Fri, 26 Dec 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers were sensitized by the One Stop Center in Narnaul.
फोटो संख्या:76- वन स्टॉप सेंटर नारनौल की ओर से राजकीय मॉलड़ संस्कृति प्राथमिक पाठशाला की आंगन
महेंद्रगढ़। वन स्टॉप सेंटर नारनौल की ओर वार्ड नंबर तीन, चार व छह की आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों ने खेल मैदान तक जागरूकता रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन पार्षद अशोक सैनी व वन स्टॉप सेंटर से लिपिक अशोक कुमार ने बताया कि नारनौल के वन स्टॉप सेंटर सखी की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को हिंसा से बचाव, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता जैसे चिकित्सा, परामर्श, आश्रय के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए गए, ताकि वे सुरक्षित महसूस कर सकें और एक ही छत के नीचे सभी मदद पा सकें।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत सखी योजना का हिस्सा है जिसका उद्देश्य हिंसा पीड़ित महिलाओं को एकीकृत सहायता देना है। इस मौके पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के खेल मैदान में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी वर्करों व बच्चों ने जागरूक रैली निकाली गई। रैली में बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओं के नारे लगाए गए। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर संतोष, पूनम, सपना, रचिता, शशिबाला, सुशीला, सुनीता, लक्ष्मी, मनीता व कुसुम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed