फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers staged a sit-in at the residence of Nangal Chaudhary's MLA

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नांगल चौधरी के विधायक के आवास पर दिया धरना

Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in at the residence of Nangal Chaudhary's MLA
मांगों को लेकर धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका । संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन संबधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हड़ताल 80वें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नांगल चौधरी भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह के आवास पर 24 घंटे दिन-रात का धरना दिया। इसमें भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस धरने को एआईयूटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट 26 फरवरी को संबोधित करेंगे। मास्टर सूबे सिंह ने बताया कि बजट सत्र पर 3 मार्च को विधानसभा सभा का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने सरकार की मांगें मान लेने की बात को निराधार बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जब तक अपनी ही घोषणा व समझौते को लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ढाई महीनों से हड़ताल पर हैं। धरने को एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत, अनोखी, शेरसिंह, कमलेश, विजय यादव, संतोष ढिल्लो, निधी, प्रेमलता, राजकुमारी, सुनीता, बलजीत, सुरेश, अंजू, मनोज, शारदा, सरला, मंजू, समझकौर, जया, उर्मिला, मोनिका, राजबाला, किरण, सावित्री व चंद्रमुखी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed