फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers protested during the strike regarding the demands

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के दौरान किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protested during the strike regarding the demands
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन व आंगनबाड़ी वर्कर्स हेल्पर तालमेल कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत कार्यकर्ता सोमवार को पांचवें दिन भी हड़ताल पर रही। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय नारनौल में जिला प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में धरना दिया। वहीं अपनी मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त आंदोलन से ही सरकार की घोर श्रमिक-कर्मचारी व जन विरोधी नीतियों को परास्त किया जा सकेगा। वर्तमान समय में एकजुट होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के नाम पर निजीकरण व निजी हाथों में सौंपने का पुरजोर विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण की नीतियां देश व जनता के हित में नहीं है। जिला प्रधान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की लंबित मांगों के समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार की विभिन्न योजनाएं आंगनबाड़ी केंद्रों से संचालित हो रही है। महिलाओं व नौनिहालों का अनमोल जीवन बचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महती भूमिका है, लेकिन सरकार बेहद मामूली मानदेय पर काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की वाजिब मांगों की अनदेखी से उनमें भारी रोष है। आज धरना स्थल पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान हवा सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान यशपाल यादव, संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत तथा जिला प्रधान कौशल कुमार यादव ने समर्थन दिया। धरना को जिला सचिव संतोष ढिल्लो, प्रेमलता, शारदा, माया, सावित्री, मकतूल, सुरेश, गीता, मंजू, कमलेश व जिला सचिव छाजूराम रावत ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed