{"_id":"6a70dccb8f73b48d14010c24","slug":"anganwadi-workers-protest-demand-payment-for-975-personnel-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143386-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 975 कर्मियों के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 975 कर्मियों के भुगतान की मांग
Mon, 03 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा और एआईयूटीयूसी ने सोमवार को पुराना लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा सरकार से अपनी लंबित मांगों को लागू करने की अपील की। यूनियन ने 975 बर्खास्त कर्मियों के बकाया भुगतान की तत्काल मांग की।
प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने न्यूनतम वेतन 28000 रुपये लागू करने की भी अपील की। यूनियन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया। इसके साथ ही, सुपरवाइजर पद पर 50 फीसदी पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर देने की मांग की गई।
केंद्र सरकार से नौ महीनों का बकाया मानदेय जारी करने की भी मांग की गई। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही। इस सभा को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान सुबे सिंह, कृष्णा देवी, संतोष ढिल्लों, एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
सभा के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों ने जुलूस निकाला। उन्होंने लघु सचिवालय नारनौल पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। तहसीलदार ने मांग पत्र राज्य सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन के सुरेंद्र कुमार मकसुसपुरिया, सुरेंद्र भौड़ी और वरिष्ठ नागरिक भीमसेन ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया।