{"_id":"62321c8e572b9a34a53167f7","slug":"anganwadi-workers-on-strike-how-will-play-schools-start-narnol-news-rtk6412239173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर, कैसे शुरू होंगे प्ले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर, कैसे शुरू होंगे प्ले स्कूल
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदलने का फैसला लिया है। इसके तहत जिले 142 केंद्रों को प्ले स्कूल में बदल दिया गया है। इन प्ले स्कूलों में पहली अप्रैल से कक्षाएं शुरू करनी हैं। प्ले स्कूल में पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, मगर अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तीन महीने से हड़ताल पर हैं। ऐसे में इन प्ले स्कूलों का संचालन सुचारु रूप से हो पाएगा की नहीं, इसे लेकर सरकार की टेंशन बढ़ गई है। वहीं अगर निजी स्कूलों की बात की जाए तो उनमें परीक्षा लेने के बाद नए सत्र की शुरुआत भी कर दी गई है। बच्चों को अधिक से अधिक स्कूलों से जोड़ने के लिए अध्यापकों द्वारा घर-घर घूमकर लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा जा रहा है, वहीं आंगनबाड़ी से प्ले स्कूल में तब्दील स्कूलों में बच्चोें को जुटाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।
बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी परंपरा को समाप्त कर उसे आधुनिक रूप देने जा रही है। इसके चलते ही प्रदेश के 4000 आंगनबाड़ी केंद्रों को समाप्त कर उनके स्थान पर फ्री मॉडर्न प्ले स्कूल शुरू किए जा रहे हैं। एक तरह से आंगनबाड़ी केंद्र ही आधुनिक प्ले स्कूल के तौर पर काम करेंगे। शुरुआती चरण में जिले में 142 आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक प्ले स्कूल में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्ले स्कूल में काम करने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, लेकिन वे तीन माह से हड़ताल पर हैं। इससे स्कूल खोलने का सभी काम प्रभावित हो रहा है। नए प्ले स्कूल की कोई हलचल नहीं होने की वजह परिजन छोटे बच्चों का प्रवेश निजी शिक्षण संस्थानों में करवाने के लिए मजबूर हैं।
हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तीन श्रेणी बनाकर आंगनबाड़ी सेंटर को प्ले स्कूल में तब्दील करेगी। विभाग के नियमानुसार जिस आंगनबाड़ी सेंटर में कार्यकर्ता बीए, बीएड, जेबीटी व एनटीटी पास हैं, उसको प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षक से एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिलवाकर आंगनबाड़ी केंद्र को प्ले स्कूल में तबदील किया है। जिसके तहत जिले में 142 आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल में तब्दील होंगे। अगर प्रथम चरण के प्ले स्कूलों का कार्य संतोषजनक रहा तो दूसरे चरण के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेंटर को प्ले स्कूल में तब्दील किया जाएगा। विभाग ने जिले में कार्यरत 1050 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 37 सुपरवाइजरों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिलवा चुका है।
विज्ञापन
कहां कितने आंगनबाड़ी केंद्र प्ले स्कूल में हुए तब्दील
कनीना ब्लॉक- 07
महेंद्रगढ़- 36
नारनौल ग्रामीण -26
नारनौल शहर -10
नांगल चौधरी -22
अटेली में 41
जिले में 142 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तबदील किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिलवाया जा चुका है। जल्द ही प्ले स्कूल शुरू कर दिए जाएंगे। सरला यादव, सीडीपीओ, नारनौल।