फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers and assistants will participate in Jail Bharo movement from January 12

12 जनवरी से जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका

Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants will participate in Jail Bharo movement from January 12
लघु सचिवालय में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका यूनियन से संबंधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के आह्वान पर वीरवार को 30वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। जिसकी अध्यक्षता सावित्री देवी ने की। मांगों को लेकर वीरवार को प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त के साथ महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में जानकारी देकर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि तालमेल कमेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की मांगों को सरकार के समक्ष दृढ़ता से पेश कर रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हम सरकार से उनके द्वारा की गई घोषणा व समझौता को लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की घोषणा वर्कर्स को 1500 रुपये व हेल्पर्स को 750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी लागू करने, मार्च 2018 में सरकार के समझौता को लागू करने, कुशल और अर्द्ध कुशल वर्कर्स व हेल्पर्स को महंगाई भत्ता देने, पोषण ट्रेकर एप पर रोक लगाने, वर्कर्स व हेल्पर्स को पेंशन लागू करने, न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये लागू करने, हेल्पर्स को 16000 रुपये लागू करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी से जेल भरो आंदोलन में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। प्रशासन की ओर से आज अतिरिक्त उपायुक्त के साथ महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में तालमेल कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने मांगों की जानकारी देकर चर्चा की।
विज्ञापन

धरने में जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, सचिव प्रेमलता, माया देवी, सावित्री देवी, चंद्रमुखी, निधि, सुरेश, विजया यादव, मनीषा, सविता, बलजीत, कृष्णा कुमारी, सुमित्रा, राजवंती, मनीषा, राजकुमारी, मुनेश, सविता, पूजा, सुनीता, सरला यादव, कमलेश, सरिता व सचिव छाजूराम रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed