फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ancient temple submerged in rain, danger of breaking johad

बारिश में प्राचीन मंदिर जलमग्न, जोहड़ टूटने का बना खतरा

Thu, 23 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ancient temple submerged in rain, danger of breaking johad
गांव खुड़ाना में मंदिर में भरा बारिश का पानी - फोटो : Narnol
आकोदा। बुधवार को तीन घंटे से ज्यादा हुई बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। गांव खुडाना में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में निमला जोहड़ के पास बना प्राचीन आकड़िया महाराज मंदिर आठ फुट से ज्यादा पानी में डूब गया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी हवासिंह ने बताया कि तेज बारिश के दौरान खुडाना पहाड़ियों से बहुत अधिक मात्रा में पानी बहकर निमला जोहड़ में आ गया। मंदिर में स्थित महाराज आकड़िया की मूर्ति गर्दन से ऊपर तक जलमग्न हो गई है। जलभराव के कारण मंदिर में होने वाली संध्या आरती और पूजा पाठ दो दिन से नही हो पा रहे है। सेठ रोशन लाल, मांगे गुप्ता, रणबीर सैनी, सोमबीर शर्मा, सुभान सिंह, राजेश मित्तल, नरेंद्र मित्तल, रतनलाल सेठ ने बताया कि बाबा अकड़िया सिद्ध महात्मा थे। वो बाबा जयराम दास पाली के समकालीन साधु थे। उनमें अपनी इच्छा अनुसार अपने तन का विखंडन कर देने की अद्भुत शक्ति थी। खुडाना एवं आसपास के गांव में उनकी काफी मान्यता है। सोमबीर शर्मा ने बताया कि जोहड़ में क्षमता से अधिक पानी भरा हुआ है। यदि इसी प्रकार की बारिश और हो जाती हैं तो जोहड़ के टूटने का भय बना रहेगा जिसके कारण अगर नजदीकी गांव के डूब भी सकतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed