फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An opinion not made for BJP deistrict president

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए नहीं बनी एक राय

Sat, 29 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
An opinion not made for BJP deistrict president
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता रामबिलास शर्मा। - फोटो : Narnol
भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सीएम के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ व भाजपा जिला महेंद्रगढ़ प्रभारी महेश चौहान पहुंचे। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, विधायक व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, महेंद्रगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है व प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए पद कोई मायने नहीं रखता। आज भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते पर महेंद्रगढ़ जिले से भाजपा के तीन विधायक हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और बलबूते पर ही आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बलबूते पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति विशेष कुछ नहीं होता है संगठन बड़ा होता है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर रायशुमारी के लिए पहुंचे अजय गौड़ ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष बनना चाहता है, वह अपना नाम बताएं लेकिन कार्यकर्ता की उम्र 55 साल से अधिक नहीं हो। अजय गौड़ के जिला अध्यक्ष के लिए नाम पूछे जाने पर रमेश तंवर, नरेंद्र झीमरिया, राकेश शर्मा एडवोकेट, सुधीर दीवान, महावीर कौशिक सहित लगभग एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों ने खड़े होकर अपने आप को जिला अध्यक्ष का उम्मीदवार बताया। वर्तमान जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता ने भी कहा की यदि भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मुझे दोबारा जिला अध्यक्ष बनने के लिए अपनी सहमति दी तो मैं यह जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए तैयार हूं। इस पर अजय गौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपनी अपनी पसंद का नाम लिखकर मुझे दे। भाजपा के महेंद्रगढ़ जिला के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों व कार्यकर्ताओं के विचारों से भाजपा हाईकमान को अवगत करा दिया जाएगा। जल्द ही भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर गोविंद भारद्वाज, कंवर सिंह यादव, किशन चौधरी, सतवीर यादव नौताना, सुगन चंद सैनी, छोटेलाल चेयरमैन, कवर डालू सिंह, मनीष मित्तल, बाबूलाल पटीकरा, पवन खैरवाल, सरला यादव, भारती सैनी, मुकेश शर्मा व लक्ष्मी सैनी सहित भारी संख्या में महेंद्रगढ़ जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed