फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An estimate of Rs 16.01 crore was prepared for the repair of 124 schools and sent to the Education Department.

Mahendragarh-Narnaul News: 124 विद्यालयों की मरम्मत के लिए 16.01 करोड़ एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजा

Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
An estimate of Rs 16.01 crore was prepared for the repair of 124 schools and sent to the Education Department.
फोटो संख्या:51- पीएम श्री राजकीय ​कन्या वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय  महेंद्रगढ़---संवाद - फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। जिले के जर्जर 124 राजकीय विद्यालयों की मरम्मत के लिए 16.01 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजा गया है। एस्टीमेट को मंजूरी मिलते ही विद्यालयों की मरम्मत का कर्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा चार स्कूलों के लिए 60 लाख रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन


जिले के कई राजकीय स्कूल जर्जर हो चुके हैं। इनके जीर्णोद्धार की दरकार है। स्कूलों में अव्यवस्था रहती है। अब सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से स्कूलों में उचित व्यवस्था कराने और विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए एस्टीमेट की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग की ओर से चार स्कूलाें में विकास कार्याें के लिए 60.66 लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें सतनाली, महेंद्रगढ़, मुंडिया खेड़ा व खैरोली के सरकारी स्कूल में कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांसद की ओर से डीसी मनोज कुमार को भी जिले के स्कूलों में जर्जर भवनों को ढहाने के निर्देश दिए हैं। अनुमति भी अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से मिल चुकी हैं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही इनके ढहाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

---------------
जिला में खंड अनुसार मांगा गया बजट व विद्यालयों की संख्या
बाउंड्रीवाल की मरम्मत करने के लिए
नारनौल - 36 - 2.5 करोड़
महेंद्रगढ़ - 25 - 1.5 करोड़
कनीना -15 - 68.5 लाख
नांगल चौधरी - 19 - 1.72 करोड़
----------
विद्यालयों में नई बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए
नारनौल - 5 - 51.74 लाख
महेंद्रगढ़ - 12 - 1.73 करोड़
कनीना - 7 - 67.97 लाख
नांगल चौधरी - 9 - 1.05 करोड़
अटेली - 14 -1.45 करोड़
--------------
कमरों की मरम्मत व छोटे कार्य
नारनौल - 5 -62.67 लाख
महेंद्रगढ़ -13 -78.18 लाख
कनीना -13 -1.39 करोड़
नांगल चौधरी -9 -35.5 लाख
अटेली -3 -31.94 लाख
------------------
वर्जन:
स्कूलों में जर्जर भवनों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए डीसी को जर्जर भवन ढहाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चार स्कूलों के लिए 60.66 लाख रुपये बजट पास हुआ है और जिला के खंड अनुसार 124 स्कूलों में मरम्मत व अन्य कार्य करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग के पास भेजा गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी - चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed