फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An amount of Rs 5.3 crore will be spent on 14 veterinary hospitals and dispensaries.

Mahendragarh-Narnaul News: पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

Sun, 28 Jan 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 28 Jan 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 5.3 crore will be spent on 14 veterinary hospitals and dispensaries.
महेंद्रगढ़। लंबे समय बाद जिले के पशुपालकों के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को राहत मिलेगी। निदेशालय पशुपालन व डेयरी विभाग की ओर से जिले के आठ राजकीय पशु अस्पतालों (जीवीएच) व छह राजकीय पशु औषधालयों (जीवीडी) के नव निर्माण व जीर्णोंद्धार के लिए 5 करोड़ 3 लाख 17 हजार रुपये का बजट जारी किया है। अब जल्द ही इन अस्पतालों व औषद्यालयों में पशुपालकों के बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश भवन लोक निर्माण विभाग की ओर से कंडम घोषित किए जा चुके हैं। वहीं कुछ अस्पताल गांवों के पंचायत घरों व धर्मशालाओं में चल रहे हैं, जहां कर्मचारियों के बैठने तक की भी सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन

भवन व आधुनिक सुविधाओं के अभाव में पशु चिकित्सक भी पशुपालकों को बेहतर सेवाएं देने में असमर्थ हो रहे थे, लेकिन अब जिले के 14 पशु चिकित्सालयों व औषद्यालयों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशभर में हिसार के बाद महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक पशु चिकित्सालयों व औषधालयों का निर्माण व जीर्णोद्धार पर राशि खर्च की जाएगी। वहीं इस पायदान पर जिला भिवानी तीसरे पायदान पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed