फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An accused arrested in the case of shooting and murder, police took him on remand

Mahendragarh-Narnaul News: गोली मारकर हत्या के मामले में एक आरोपी काबू, पुलिस ने लिया रिमांड पर

Fri, 29 Dec 2023 09:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
An accused arrested in the case of shooting and murder, police took him on remand
महेंद्रगढ़/सतनाली। सतनाली क्षेत्र के गांव नांवां से गोपालवास रोड पर सोमवार को कार सवार एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सतनाली पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ढिल्लू उर्फ नरेंद्र निवासी बारड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शहर से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव कादमा निवासी चंद्र सिंह ने सतनाली थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि सोमवार शाम को वह और उसका छोटा बेटा बिजेंद्र अपनी कार में सवार होकर गांव डिगरोता में अपनी बेटी के घर खाद के बैग देकर वहां से वापिस गांव कादमा के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव नांवां से गोपालवास की तरफ जाते समय गाड़ी रोककर वह गाड़ी से नीचे उतर गया। तभी वहां एक गाड़ी उनकी गाड़ी के पीछे आकर रूकी। उस गाड़ी में से युवक उतरे जिनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी। जिन्होंने गाड़ी में घुसकर उसके बेटे बिजेंद्र को पकड़ लिया और उसके बेटे पर दो गोलियां चला दी। जब उसने शोर मचाया और वह गाड़ी के समीप आया तो दूसरी गाड़ी में बैठे युवक ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी तरफ गाड़ी भगा दी। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। डायल 112 पर पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बेटे को उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया तथा जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसके बेटे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed