{"_id":"69e90249b4223761b006fb14","slug":"along-with-the-players-children-and-the-elderly-are-also-learning-yoga-in-the-sports-nursery-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138927-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के साथ बच्चे व बुजुर्ग भी सीख रहे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के साथ बच्चे व बुजुर्ग भी सीख रहे योग
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24खेल नर्सरी में योग का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
नारनौल। पहली बार जिले में योग के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी को शुरू किया गया है। गांव सिसोठ में संचालित खेल नर्सरी में 8 से 18 वर्ष के करीब 50 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं योग के प्रति बच्चों में उत्साह इतना है कि 4 से 6 वर्ष के बच्चे भी योगासन कर रहे हैं।
योग कोच अभिषेक ने बतौर खिलाड़ी राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था और राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। कोच ने बताया कि योग खेल नर्सरी शुरू होने से खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। जून में होने वाली जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। वर्ष योग प्रतियोगिता में जिले से अनेक बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था और अनेक पदक जीते थे।
-- -- -- -- -- -- -
मुझे योगासन करना पसंद है, खेल नर्सरी शुरू होने से बेहतर प्रशिक्षण मिल पा रहा है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -हिमांशु।
विज्ञापन
शुरू-शुरू में योग करने में परेशानी होती थी लेकिन अब कठिन योग भी आसानी से कर लेती हूं। योग से शरीर स्वस्थ रहता है और पढ़ाई में भी एकाग्रता बनती है। -रितिका।