फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegations of irregularities in road construction, people stopped the work

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, लोगों ने रुकवाया काम

Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in road construction, people stopped the work
महेंद्रगढ़। मोहल्ला नत्थुवाला से अटेली रोड तक बनाए जा रहे मार्ग के निर्माण में निम्न स्तर सामग्री के इस्तेमाल व सड़क मार्ग को 23 फीट की बजाय 18 फीट बनाने को लेकर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

15 दिन पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से मोहल्ला नत्थुवाला से अटेली रोड तक करीब 80 लाख रुपये की लागत से 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। ढाई किलोमीटर सड़क मार्ग पर आधा सड़क में पुरानी टाइलों को उखाड़कर रोड़े डालने शुरू कर दिए गए हैं जबकि आधे हिस्से में पुरानी टाइलों को उखाड़ कर अधूरा छोड़ दिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यह मार्ग 49.50 फीट चौड़ा है। विभाग की ओर से 23 फीट की बजाए 18 फीट बनाया जा रहा है जबकि इसमें 23 फीट चौड़ा होना चाहिए था। सड़क के दोनों तरफ 26.50 फीट खाली जगह होनी चाहिए। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास 11 फीट का नाला बना हुआ है। इसको भी 23 फीट सड़क मार्ग में शामिल करना चाहिए। सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर डीसी, एसडीएम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने मोहल्ला नत्थुवाला से अटेली मार्ग एक तरफ से टाइलों को उखाड़कर मार्ग बनाना चाहिए था। फिर दूसरी तरफ सड़क बनाना चाहिए था, लेकिन ठेकेदार ने पूरी सड़क को उखाड़ दिया है, इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तीन इंची से अधिक के रोड़े डाले जाने थे फिर उस पर बजरी या क्रशर डाला जाना था, लेकिन ठेकेदार ने तीन इंची से कम के रोड़े डाले और मिट्टी से ढक दिया। इस पर रोड रोलर भी नहीं चलाया गया। इस मार्ग पर कई गलियां की ऊंचाई को देखते हुए सड़क निर्माण का लेवल भी नहीं है। यह मार्ग स्टेट हाईवे 148 बी तथा राष्ट्रीय राजर्माग 152 डी जोड़ता है। इससे करीब 30 गांवों की आबादी भी इसी मार्ग से गुजरती है। विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दिया तो वे कोर्ट से स्टे लेकर आएंगे।

सड़क निर्माण में तय मापदंडों पर सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। तीन इंची से अधिक के रोड़े जाने थे और इस पर बजरी व क्रशर डाला जाना था, लेकिन विभाग की ओर से 3 इंची से कम के रोड़े डाले जा रहे है। क्रैशर की जगह मिट्टी डाली जा रही है। लेवल भी सही से नहीं लिया है।
महेंद्र सिंह

इस मार्ग की चौड़ाई को 23 फीट तक करना चाहिए। इस मार्ग के दोनों तरफ लोगों ने चबूतरे बनाकर अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण हो हटाना चाहिए और सड़क की चौडाई को बढ़ानी चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
संदीप

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास 11 फीट का नाला बना हुआ है। वह भी बदहाल है। इस नाले से एक वाहन ही निकल सकता है। विभाग को इस नाले को सड़क निर्माण के साथ इसको बढ़ाकर 23 फीट में ही करना चाहिए। ताकि बड़ा हादसा होने से बचा जा सके।
जगमाल सिंह

यह मार्ग 49.50 फीट का सड़क मार्ग है। इस मार्ग पर अवैध कब्जा किया हुआ है। विभाग की ओर से पैमाइश करवाकर फिर रोड बनाया जाना चाहिए। इस सड़क निर्माण का लेवल भी सही ढंग से करना चाहिए। यह 2.50 किलोमीटर सड़क मार्ग है।

जितेंद्र शर्मा


इस सड़क का निर्माण विभाग तय मापदंडों पर करा रहा है। लोगों की मांग है कि सड़क को एक तरफ से न बनाकर बीच में बनाया जाए,लेकिन विभाग तय मापदंडों पर ही निर्माण करेगा। लोगों की जो भी मांग है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed