फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Allegations of irregularities in drain construction

Mahendragarh-Narnaul News: नाला निर्माण में अनियमितताओं बरतने का आरोप

Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in drain construction
फोटो नंबर-07नाले निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर रोष व्यक्त करते ग्रामीण।संवाद
सिहमा।
विज्ञापन


सिहमा में नाला निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। फैजाबाद कनीना रोड पर सिहमा में सड़क के दोनों तरफ टाइलें लगाई जा रही हैं। इन टाइलों के साथ दूषित पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी किया जा रहा है।

ग्रामीण अजीत यादव, सचिन कुमार, विनोद शर्मा, श्याम सुंदर, दीपांशु शर्मा ने बताया कि सिहमा में बाछौद मोड़ पर नाले के निर्माण कार्य में ठेकेदार बिना पैमाइश व बिना लेवल कर नाले का निर्माण कार्य कर रहा है। नाले का निर्माण बिना लेवल के करने पर पानी भरा रहेगा और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ लग रही टाइलों में जोड़ने के लिए सीमेंट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। कुछ समय के बाद ही वह टाइल जोड़ नहीं होने के चलते अलग-अलग हो जाएंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नाले के निर्माण में हो रही अनियमितताओं को लेकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed