{"_id":"6ae4e59e8a35fe699a0c76d4","slug":"allegations-of-direct-lifting-of-pearl-millet-instead-of-stacking-it-in-heaps-minister-orders-an-inquiry-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131475-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की ढेरी लगाने की बजाय सीधे लिफ्टिंग कराने का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की ढेरी लगाने की बजाय सीधे लिफ्टिंग कराने का आरोप, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष लिफ्टिंग की समस्या रख
महेंद्रगढ़/सतनाली। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को सतनाली और महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का दौरा कर बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। महेंद्रगढ़ मंडी में एक आढ़ती ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बाजरे की ढेरी लगाकर खरीद करने की बजाय सीधे लिफ्टिंग करवाने का आरोप लगाया।
मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। उन्होंने विभाग के सचिव से पूरे मामले की रिपोर्ट लेने के निर्देश भी दिए। विधायक कंवर सिंह यादव ने भी अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी मांगी।
कृषि मंत्री शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सतनाली अनाज मंडी पहुंचे। इसके बाद करीब सवा पांच बजे महेंद्रगढ़ मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों से बाजरे की आवक, खरीद और उठान की जानकारी ली।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ मंडी में आढ़ती बुधराम ने आरोप लगाया कि बाजरे की ढेरी लगाकर खरीद करने के निर्धारित तरीके को अपनाने की बजाय सीधे लिफ्टिंग करवाई जा रही है। इस पर विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों से पूछा कि क्या इस संबंध में कोई शिकायत मिली है। मंत्री ने विभाग के सचिव से मामले की जानकारी लेकर जांच करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम योगेश सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ शेखावत, सचिव नरेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी, व्यापारी और किसान मौजूद रहे।
मंडी में गांव अगिहार के एक किसान ने पोर्टल पर बाजरे की फसल नहीं दिखने की समस्या रखी। इस पर मंत्री ने एसडीएम योगेश सैनी को समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद और उठान में भी अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
सतनाली मंडी में शेड और चहारदीवारी की मांग
मंत्री ने सतनाली अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन ने मंडी में शेड और चारदीवारी बनवाने की मांग रखी। मंत्री ने किसानों से खरीद व्यवस्था का फीडबैक लिया और अधिकारियों को मंडियों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।
तीन वाहन पकड़े, आढ़तियों को दिए नोटिस
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मंडी से बिना दस्तावेज बाजरा ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर तीन वाहनों को पकड़ा गया था। हालांकि, इसके बाद आढ़तियों को नोटिस देने तक ही कार्रवाई सीमित रही। इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
महेंद्रगढ़ में 45 एकड़ में बनेगी नई अनाज मंडी
महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि महेंद्रगढ़ में करीब 45 एकड़ जमीन पर नई अनाज मंडी बनाई जाएगी। सरकार की ओर से इसके लिए करीब 9 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि अगले खरीद सीजन तक मंडी शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि मंडियों में बाजरे का भाव करीब 2300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मिल रहा है। यदि किसी किसान को इससे कम भाव मिलता है तो खरीद सीजन के बाद रिकॉर्ड के आधार पर भावांतर भरपाई देने का प्रयास किया जाएगा। पिछली बार किसानों को 75 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर दिया गया था। प्रति बोरी अतिरिक्त वसूली की शिकायत पर उन्होंने जांच करवाने की बात कही और किसानों से सामने आकर शिकायत देने की अपील की। एसआईआर के विरोध पर उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया है। उन्होंने प्रदेश के 60 वर्ष पूरे होने पर किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर विकास में योगदान देने का आह्वान किया। संवाद