{"_id":"6a6a61cffa914c48070adfd0","slug":"allegation-of-forced-marriage-in-jharkhand-of-a-teenage-girl-missing-from-nangal-chaudhary-police-team-dispatched-narnol-news-c-196-1-nnl1010-143187-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी से लापता किशोरी की झारखंड में जबरन शादी का आरोप, पुलिस टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी से लापता किशोरी की झारखंड में जबरन शादी का आरोप, पुलिस टीम रवाना
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र से 22 जून को कथित रूप से अगवा हुई 16 वर्षीय लड़की के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की झारखंड में जबरन शादी करा दी गई है। इस संबंध में उन्होंने विवाह की तस्वीरें पुलिस को सौंपते हुए बेटी को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है।
पीड़ित की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 22 जून को क्षेत्र में स्थित गोशाला से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसी दिन उन्होंने थाना नांगल चौधरी में नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस नाबालिग को बरामद नहीं कर सकी।
परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि लड़की की झारखंड में जबरन शादी करा दी गई है। इस दावे के समर्थन में उन्होंने विवाह की कुछ तस्वीरें पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। तस्वीरें मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर झारखंड रवाना कर दिया गया है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर वापस लाना है।