फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   alcohol was destroyed in krishna river

कृष्णा नदी में शराब को नष्ट किया

Fri, 22 May 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
alcohol was destroyed in krishna river
शराब को नष्ट करते हुए। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई अवैध शराब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में वीरवार को 6 ट्रैक्टरों में भरकर के कृष्णावती नदी मे ले जाया गया। जहां जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब को नष्ट किया गया। इसमें देसी, अंग्रेजी व हरियाणा मार्का सहित अन्य ब्रांडों की शराब थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापा मारकर अवैध शराब पकड़ी गई थी। जिस केस का निस्तारण होने के बाद पकड़ी गई अवैध शराब को जिसमें अलग-अलग ब्रांड सहित 7660 बोतल देसी शराब, 10480 बोतल अग्रेजी शराब व 350 बोतल बीयर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 6 ट्रैक्टरों में रखकर नांगल चौधरी कृष्णावती नदी में ले जाया गया। जहां जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब को नष्ट कर दबा दिया गया। इस मौके पर नारनौल डीएसपी मित्रपाल, थाना प्रभारी राजकरण, एएसआई सतबीर सिंह, मुशी प्रदीप आदि मौजूद रहे। बता दें कि सदर थाने में मालखाने में रखी हुई शराब तस्करी करने का मामला सामने आया था। इसके बाद एसपी ने सभी थानों के मालखानों में रखी शराब के रिकार्ड को जांच करने के बाद नष्ट करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से थाना स्तर पर यह कार्रवाई चल रही है। सदर थाने में दो पुलिस कर्मियों को इस मामले में जेल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed