फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Akbarpur's Kanchan became Lieutenant, got third place in the country

Mahendragarh-Narnaul News: अकबरपुर की कंचन बनी लेफ्टिनेंट, देशभर में पाया तीसरा स्थान

Fri, 26 Jan 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Akbarpur's Kanchan became Lieutenant, got third place in the country
नारनौल। गांव अकबरपुर की बेटी कंचन शेरावत सेना में अफसर बनेंगी। उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। अप्रैल 2023 में यूपीएससी सीडीएस (प्रथम) का एग्जाम हुआ था, जिसमें कंचन शेरावत ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। अब वह अप्रैल 2024 में ओटीए चेन्नई में ट्रेनिंग करने जाएंगी। कंचन की इस सफलता से परिवाजनों, ग्रामीणों में खुशी है। उनकी कामयाबी पर उनकी ननिहाल गहली में भी खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन


कंचन शेरावत के पिता सूबेदार विक्रम सिंह शेरावत भी आर्मी में कार्यरत हैं व इनके दादा सूबेदार मेजर श्रीचंद शेरावत भी आर्मी में रहे हैं। कंचन ने अपने पिता के साथ रहते हुए 12वीं कक्षा एपीएस मामून कैंट पठानकोट व बीकॉम दिल्ली यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की। स्नातक करने के पश्चात ही कंचन ने यूपीएससी के जरिए कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज की तैयारी की और वह देशभर में तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। कंचन की इस सफलता पर माता निर्मला देवी, भाई हिमांशु शेरावत, परदादा सेवानिवृत हेडमास्टर रमेश चंद, दादा लक्ष्मीनारायण पंच, रिटायर्ट सूबेदार दादा मोहर सिंह, सेवानिवृत इंस्पेक्टर दादा धर्मपाल, दादा नेकीराम सहरावत, सेवानिवृत सूबेदार दादा बिजेंद्र, दादा ओमप्रकाश, सेवानिवृत हवलदार मेजर दादा कैलाश व दादा धर्मेंद्र पीटीआई ने खुशी जाहिर की। कंचन का ननिहाल गहली में है, जहां कंचन के नाना अजीत बाबूजी, नाना उतम सिंह बडेसरा, मामा अग्निपाल, जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, उदयवीर व कंचन की परदादी दड़ियां देवी, दादी ग्यारसी, मम्मी निर्मला आदि ने कंचन शेरावत की इस कामयाबी पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed