फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ahir Regiment Demand: Mahapanchayat held in Narnaul, people from Haryana, Rajasthan and other states gathered

अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग: गोद बलाहा में हुई महापंचायत, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के लोग जुटे

Sun, 04 Jun 2023 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 08:10 PM IST
सार

अहीर रेजिमेंट के लिए यादव समाज की लड़ाई जारी रहेगी। महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महापंचायत स्थल तक रैली निकाली गई।

विज्ञापन
Ahir Regiment Demand: Mahapanchayat held in Narnaul, people from Haryana, Rajasthan and other states gathered
अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर महापंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर राष्ट्रीय अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के तत्वावधान में समाज के लोगों की रविवार को हरियाणा के नारनौल के गोद बलाहा गांव में महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से समाज के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महापंचायत स्थल तक रैली निकाली गई।

विज्ञापन


महापंचायत में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी भागीदारी रही। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार से सेना में जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन करने की मांग की। महापंचायत में वक्ता के रूप में इनेलो के वरिष्ठ नेता राव होशियार सिंह, रवि यादव दौंगड़ा अहीर, सर्व समाज मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला, सतवीर झुकिया, सुरेंद्र सिंह, आनंद सिंह मिलकपुर, मास्टर महेंद्र सिंह, इंद्र यादव मुंडावर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने भी महापंचायत में पहुंचकर अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि अहीर रेजिमेंट उनका हक और वे इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वे कई बार केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मगर सरकार ने समाज की मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इससे समाज में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में अहीर समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसमें अनेक रण बांकुरों ने देश के लिए बलिदान भी दिया।

अहीर रेजिमेंट गठन को लेकर गोद बलाहा में हुई महापंचायत में हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, इसमें नारायणपुर, हरजीपुर, गुंती, पुहानिया, मानपुरा, झुंझनू, सागा, ढाणी बिरज, बरसाव नखरोला, निहालोठ, कलाखरी, ढाणी भांडोर, खेड़की दोला, प्रहलादवास, मुंडावर, अजीतगढ़, मिलकपुर सहित जिला महेंद्रगढ़ से शोभापुर, हमींदपुर, हसनपुर, डोहर कला, खामपुरा, धोलेड़ा, दौंगड़ा अहीर, मुंडिया खेड़ा, सेका मंढाना, पटिकरा, कोजिंदा, मंडलाना आदि गांवों के लोग शामिल रहे।

देश की आजादी से पहले व बाद की लड़ाइयों में अहीरों का नाम रहा आगे
महापंचायत में पहुंचे नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया कि देश की आजादी से पहले व आजाद भारत की जितनी भी लड़ाइयां हुई हैं, उनमें अहीरों का नाम आगे रहा है। चाहे वह रेजांगला की लड़ाई हो या फिर टाइगर हिल की। सभी लड़ाइयों में अहीर सैनिकों ने साहस दिखाया है। विधायक ने महापंचायत में अहीर रेजिमेंट की इस लड़ाई में अपना समर्थन दिया।


हक की लड़ाई के लिए नहीं हटेंगे पीछे
महापंचायत में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अहीर रेजिमेंट उनका हक है और इस हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कुछ समय पूर्व अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर खेड़की दोला टोल प्लाजा पर लंबे समय तक धरना दिया गया था। कई बार यात्रा व अन्य प्रकार से सरकार के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी मांग की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह समाज की जायज मांग और सरकार को उनकी मांग को मानते हुए जल्द सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed