फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agricultural schemes should be simplified, and the security budget should be increased.

Mahendragarh-Narnaul News: खेती-किसानी योजनाओं का हो सरलीकरण, सुरक्षा बजट में हो बढ़ोतरी

Sat, 24 Jan 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Agricultural schemes should be simplified, and the security budget should be increased.
फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। आम बजट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने आमजन से सुझाव मांगे हैं। सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों और अन्नदाता किसानों को इस बजट से खास उम्मीदें हैं।
किसानों का कहना है कि सरकार को फसलों की उचित कीमत, सही मुआवजा और खरीद प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। वहीं जवान लंबित डीए, वेतन वृद्धि और अग्निवीर योजना के स्थान पर नियमित भर्ती की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को तकनीकी जटिलताओं के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता, इसलिए सरलीकरण की अपेक्षा है। सेवानिवृत्त सैनिक पेंशन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की आयु सीमा 80 से घटाकर 65 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पूर्व सैनिकों की उम्मीदें
बॉक्स
सुरक्षा बजट बढ़ाया जाएगा तो आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की पेंशन वृद्धि 80 साल की बजाय 65 साल में करनी चाहिए। -कैप्टन राजेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक, महेंद्रगढ़
बॉक्स
कोरोनाकाल में सैनिकों का 18 माह का डीए होल्ड किया था। अब हालात सामान्य हो चुके हैं और अब वह डीए जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही आठवें वेतन आयोग का भी सैनिकों को लाभ दिया जाए। -सूबेदार हवासिंह, पूर्व सैनिक, महेंद्रगढ़

बॉक्स
पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की ओर से सार्वजनिक वाहनों में निशुल्क यात्रा देनी चाहिए और कोर्ट व अन्य विभागों में कार्य के लिए विशेष विंडो बनानी चाहिए।-सूबेदार रामस्वरूप, पूर्व सैनिक, महेंद्रगढ़
बॉक्स
कोरोनाकाल के दौरान सैनिकों का करीब 18 महीने का महंगाई भत्ता रूका है। बजट में सैनिकों के लंबित भत्तों को बहाल करने की योजना भी बनाई जानी चाहिए। -ओमप्रकाश, भूतपूर्व सैनिक, नारनौल
बॉक्स
अग्निवीर के तहत केवल 4 साल के लिए सैनिकों को भर्ती को खत्म किया जाना चाहिए। अग्निवीर को ना ही पेंशन मिलती है और कम वेतन पर देश की रक्षा करते हैं। -वेदप्रकाश यादव, भूतपूर्व सैनिक, नारनौल।
बॉक्स
प्रतिवर्ष जितने सैनिक सेवानिवृत्त हो रहे है उनसे कम सैनिकों की भर्ति की जा रही है। अपील है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया की योजना बनाई जाए और उसे बेहतर ढंग से लागू किया जाए। -रामकिशन, भूतपूर्व सैनिक, नारनौल
----------------------
- किसानों की उम्मीदें
बॉक्स
सरकार की ओर से भावांतर राशि देने की प्रक्रिया सरल की जाए और किसानों को इसका जल्द लाभ देना चाहिए। लंबे समय तक किसान भावांतर राशि से वंचित रहते हैं।-सुधीर पूनिया, सुरहेती जाखल, महेंद्रगढ़
बॉक्स
किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए तकनीकी प्रक्रियाओं का अधिका सहारा लिया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी दिनों तक पोर्टल की समस्या रहती है। -बाली शर्मा, नांवां, महेंद्रगढ़
बॉक्स
खाद व बीज की अधिक समस्या रहती है। इसके लिए सरकार को बजट में विशेष स्थान देना चाहिए ताकि किसानों के लिए यूरिया व डीएपी का उचित उत्पादन हो सके। बजट के अभाव में किसानों को यूरिया की किल्लत झेलनी पड़ती है। -रोहताश, मंढियाली, महेंद्रगढ़
बॉक्स
बाजरे की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बेचनी पड़ी थी। वहीं मार्केट कमेटी द्वारा गेटपास भी नियमित रूप से नहीं काटे गए, जिस कारण किसान को बाजरा वापस लेकर जाना पड़ा। फसल खरीद प्रक्रिया को बेहतर बनाया जाए।-रोहताश, किसान, नारनौल
बॉक्स
खाद के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। वहीं सरकारी केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं होता और निजी केंद्रों पर अधिक दाम पर खाद लेना पड़ता है। -बीरेंद्र सिंह ,किसान, नारनौल

बॉक्स
बाजरे की फसल बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई थी लेकिन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उचित मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ। -किशन लाल, किसान, नारनौल

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

फोटो संख्या:73- रोहताश स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed