फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agricultural irrigation scheme and water and land conservation awareness program was held.

Mahendragarh-Narnaul News: कृषि सिंचाई योजना व जल एवं भूमि संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम हुआ

Thu, 20 Feb 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Agricultural irrigation scheme and water and land conservation awareness program was held.
फोटो नंबर- 12पौधरोपण कर जल एवं भूमि संरक्षण का संदेश देते आयोजक अन्य।स्रोत-प्रशासन
नांगल चौधरी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मौरुंड में लोगों को कृषि सिंचाई योजना और जल एवं भूमि संरक्षण के बारे में जागरूक किया। यह आयोजन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व परियोजना प्रबंधक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास कॉम्पोनेंट 2.0 के तहत किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ संयोजक व कृषि वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल ने बताया कि इस वाटरशेड यात्रा अभियान का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 फरवरी को मध्य प्रदेश से किया था। यह वाटरशेड यात्रा वैन, देश भर के सभी प्रदेशों के उन सभी गांवों में, जल एवं भूमि संरक्षण जागरूकता के लिए जाएगी, जिनमें इस समय वाटरशेड परियोजनाएं संचालित हैं।
विज्ञापन

सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. भयराम यादव ने बताया कि केवल कार्यक्रम में आने से जल संरक्षण के लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकते, बल्कि इस कार्यक्रम में बताई गई जल व भूमि संरक्षण की जानकारी पर अमल करने से व जल संरक्षण को अपनी आदतों में शामिल करने से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी पारस ने स्कीम के बारे में बताया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र से आए शिव शक्ति कला मंच के लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को जल संरक्षण, वाटरशेड स्कीम व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कृषि विकास अधिकारी रवि प्रकाश, राजेश चौधरी, कपिल कटेवा, सोनू, केला कुमारी एवं दीक्षा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed