फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aggarwal society got angry with MLA Rajkumar Gautam's remark, given five days to apologize

विधायक राजकुमार गौतम की टिप्पणी से नाराज हुआ अग्रवाल समाज, माफी मांगने के लिए पांच दिन का समय दिया

Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Aggarwal society got angry with MLA Rajkumar Gautam's remark, given five days to apologize
श्री अग्रवाल सभा भवन में बुधवार को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन, श्री महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विभिन्न अग्र समाज संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामकुमार गौतम द्वारा समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर रोष जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता किशन चौधरी एवं अग्रवाल वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि विधायक राजकुमार गौतम ने अरविंद केजरीवाल के बजरिये (माध्यम) से पूरे अग्रवाल समाज को लेकर घटिया टिप्पणी की है । विधायक ने कहा था कि सांप, बिच्छू या टोने टोटके का भी इलाज हैं, लेकिन बनिये के लड़े का कोई इलाज नहीं हैं। उन्होंने सामूहिक रूप से विधायक रामकुमार गौतम द्वारा की गई अभद्र भाषा के प्रयोग पर निंदा करते हुए उन्हें माफी मांगने के लिए कहा है। श्री महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव अधिवक्ता केशव संघी ने कहा कि अगर विधायक रामकुमार गौतम ने माफी मांगते हुए अपने बयान वापस नहीं लिए तो 5 दिन बाद शहर में मुख्य चौराहों पर उनके पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। अग्रवाल समाज उनके ऊपर मानहानि का केस भी करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी अग्रवाल समाज की है। इस मौके पर नितिन चौधरी, अमित सिंघल काटी वाले, शुभम कंछल कारोता वाले, मुकेश मामचंद मित्तल, तुषार मित्तल, विभु अग्रवाल, हन्नु गर्ग, नीतीश गर्ग, अंशु अग्रवाल, आयुष मित्तल, सुंदर कंछल, टेकचंद तायल, गोपाल लंबरदार, आर्यन मित्तल, राजू अग्रवाल, देवकीनंदन गोयल, ओमप्रकाश तायल, पंकज गोयल, हेमंत बंसल, अनुराग गोयल, राघव चौधरी, लोकेश तायल व अन्य ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed