फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agents were charging 5 rupees more labor charges from farmers, Secretary issued notice

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों से 5 रुपये अधिक लेबर चार्ज ले रहे थे आढ़ती, सचिव ने जारी किया नोटिस

Tue, 15 Apr 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Agents were charging 5 rupees more labor charges from farmers, Secretary issued notice
फोटो नंबर- 17नारनौल ​​नई अनाज मंडी में सरसों की तुलाई करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नारनौल की नई अनाज मंडी में किसानों से लेबर चार्ज के नाम पर प्रति बैग 5 रुपये अधिक लेने का मामला सामने आया है। जिस पर कुछ किसानों ने नाराजगी जताते हुए मार्केट कमेटी सचिव से मुलाकात की और समस्या के बारे में अवगत करवाया। जिसके बाद मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि अधिक लेबर चार्ज लेने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मार्केट कमेटी द्वारा सभी आढ़तियों को नोटिस भी जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि आढ़ती किसानों से लेबर चार्ज के केवल तीन रुपये प्रति बैग ले। अगर कोई व्यापारी निर्धारित लेबर चार्ज से अधिक रुपये किसानों से वसूलता है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। गौरतलब है कि नारनौल अनाज मंडी में सरसों की खरीद वेयर हाउस के अंतर्गत व्यापारियों द्वारा की जा रही है। सरसों खरीद के दौरान किसानों से लेबर चार्ज के तौर पर 3 रुपये प्रति बैग निर्धारित किए गए हैं, लेकिन आढ़ती ज्यादा रुपये वसूल रहे हैं। गांव ढाणी बाठोठा के किसान हरदयाल ने बताया कि 10 अप्रैल से पहले जब वेयर हाउस द्वारा सीधी खरीद की जा रही थी तब केवल 3 रुपये प्रति बैग लेबर चार्ज लिया जा रहा था। लेकिन जब से वेयर हाउस के अंतर्गत व्यापारियों द्वारा खरीद शुरू हुई है, तब से व्यापारी 8 रुपये प्रति बैग लेबर चार्ज वसूल रहें हैं।

क्या होता है किसानों से लिए जाने वाला लेबर चार्ज
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों बेचने के लिए जो किसान मंडी में आते हैं, उनकी सरसों की ढेरी लगाने व तोलने सहित अनेक कार्य मजूदरों द्वारा किए जाते हैं। मजदूर प्रति बैग की दर से मजदूरी लेते हैं। जानकारी के अनुसार मजदूर तीन से चार रुपये प्रति बैग मजदूरी लेते हैं। व्यापारियों द्वारा वह रुपये किसानों से लिए जाते हैं। इस बार लेबर चार्ज 3 रुपये प्रति बैग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मजदूरों ने मजदूरी बढ़वाने के लिए की थी हड़ताल
नारनौल अनाज मंडी में गत सप्ताह पहले मजदूरों ने प्रति बैग मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल भी की थी। मजदूरों द्वारा प्रति बैग 50 पैसे से 1 रुपये प्रति बैग बढ़ाने को लेकर करीब दो से ढाई घंटे हड़ताल की थी। जिसके बाद व्यापारियों द्वारा उनकी मांग मानी गई थी। जिसमें 50 पैसे प्रति बैग की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
किसानों से लिए जाने वाले लेबर चार्ज का मूल्य 3 रुपये प्रति बैग निर्धारित किया गया है। व्यापारियों द्वारा किसानों से अधिक लेबर चार्ज वसूलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सभी आढ़तियों को नोटिस जारी किया गया है। किसानों से अपील है कि अगर कोई व्यापारी निर्धारित लेबर चार्ज से अधिक रुपये लेता है तो उसकी लिखित शिकायत मार्केट कमेटी को दें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सकें।
नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी , नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed