फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Agency operators are charging higher prices for gas cylinders

Mahendragarh-Narnaul News: गैस सिलिंडर का अधिक दाम वसूल रहे एजेंसी संचालक

Wed, 25 Mar 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Agency operators are charging higher prices for gas cylinders
फोटो नंबर- 07पर्ची कटवाने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में लगे लोग। संवाद
नारनौल। एक पखवारा पहले बुकिंग कराने के बाद रसोई गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं से 931 रुपये वसूल किए जा रहे हैं जबकि प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार एजेंसी से पर्ची कटवा कर सिलिंडर लेने पर 896 रुपये लेने चाहिए। होम डिलवरी पर सिलिंडर 931 रुपये का मिलता है लेकिन गैस किल्लत होने के कारण अधिकतर लोग खुद सिलिंडर लेने एजेंसी पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थित एक एजेंसी के पास सिलिंडर की गाड़ी खड़ी थी। उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे थे। पर्ची कटवा कर जब लोग एजेंसी पर खड़ी गाड़ी से सिलिंडर लेने पहुंचे तो कर्मचारियों ने 931 रुपये मांगे। जब उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया तो कर्मचारियों ने कहा कि गोदाम पर 896 रुपये का मिलेगा। अगर एजेंसी से लेना है तो 931 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन


नये नियम के अनुसार उपभोक्ता सिलिंडर प्राप्त करने के 25 दिन बाद दूसरे के लिए बुकिंग कर सकते हैं लेकिन 30 दिन बाद ही मिलेगा। क्योंकि सिलिंडर के अनिवार्य ओटीपी 30 दिन बाद ही जनरेट होते हैं। इसके चलते ऐसे अनेक उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा जिनकी बुकिंग तो हो चुकी थी लेकिन 30 दिन पूरे नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दस दिन पहले बुकिंग करवाई थी लेकिन घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। इसके चलते एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचा। एजेंसी से पर्ची कटवा कर सिलिंडर लेने पर 931 रुपये मांगे गए। विरोध करने पर कर्मचारियों ने कहा कि 896 का लेना है तो गोदाम से लेना पड़ेगा। -नरेश मित्तल, नारनौल।
--------
मैंने एक माह पहले सिलिंडर बुक करवाया था लेकिन घर पर नहीं पहुंचा। मेरे पास संदेश आया कि आप का सिलिंडर पहुंचा दिया गया है। जब एजेंसी पर आकर पूछताछ की तो बताया कि घर पर सिलिंडर पहुंचा देंगे।-देवदत्त, नहर कॉलोनी।

----------
वर्जन :
शिकायत की जांच की जाएगी। अगर ऐसा पाया जाता है तो एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। जिले में 241535 गैस कनेक्शन है और अभी 4388 सिलिंडर का स्टॉक है। व्यापारिक कार्य में घरेलू सिलिंडर प्रयोग करने पर अभी तक 109 सिलिंडर जब्त किए गए हैं।-सावित्री बाई, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed