फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Afternoon rain made the weather pleasant

Mahendragarh-Narnaul News: दोपहर बार हुई झमाझम बारिश से मौसम बना सुहावना

Sat, 29 Jul 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Afternoon rain made the weather pleasant
नारनौल। जिले में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। तीन-चार दिन से जिले में लगातार मध्यम से तेज गति की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र में शुक्रवार दूसरे दिन भी दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इस कारण मौसम सुहावना बना रहा जबकि नारनौल का अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर एक बार फिर से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नांगल चौधरी क्षेत्र में बारिश से दुकानों में घुसा पानी
नांगल चौधरी क्षेत्र में करीब एक घंटे जोरदार बरसात हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन नाले-नालियों की सफाई नहीं होने से शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बरसात होने से नरेश वाली गली, जलेबी चौक, गर्ल स्कूल वाली गली, गांधी बाजार आदि स्थानों पर पानी भर गया। वहीं गांधी बाजार में दुकानों में बरसाती पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क और साफ बने रहने से लोगों को लगातार उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं हल्की बूंदाबांदी से उमस बढ़ती जा रही थी। शुक्रवार को सुबह आसमान साफ था, लेकिन शाम को अचानक से रात जैसा नजारा हो गया और जोरदार बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed