फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the post-mortem, the bodies of the mother-daughter were handed over

पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटी के शव सौंपे

Sun, 17 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
After the post-mortem, the bodies of the mother-daughter were handed over
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सीगड़ी राजपूत में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटी के शव दो पेड़ों से लटकते मिले थे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने पति और ससुर समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मॉ-बेटी के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सीगड़ी राजपूत गांव से करीब एक किमी की दूरी पर शनिवार सुबह प्रीति (24) और उसकी आठ माह की बेटी मुस्कान के शव पेड़ों पर लटके मिले थे। मृतका प्रीति के पिता उत्तर प्रदेश के गांव जरतौली थाना टप्पल जिला अलीगढ़ निवासी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अप्रैल 2015 में प्रीति की शादी गांव सीगड़ी निवासी सरजीत के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रीति का पति, ससुर, जेठ व जेठानियों की ओर से चार लाख रुपये की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के ससुर रघुवीर सिंह, जेठ सतीश व बब्बू, पति सरजीत सिंह सहित दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा इसके बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मृतका प्रीति की चार वर्षीय एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed