फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After the campaign, illegal hoardings have become a blot on the beauty of the city.

Mahendragarh-Narnaul News: अभियान के बाद अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता पर बने ग्रहण

Fri, 12 Dec 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
After the campaign, illegal hoardings have become a blot on the beauty of the city.
फोटो नंबर-12शहर के अग्रसैन चौक पर लगे होर्डिंग। संवाद
नारनौल। शहर में मुख्य मार्गों, चौराहों और आंतरिक कॉलोनियों में लगे अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता पर ग्रहण हैं। नगर परिषद द्वारा नियमित कार्रवाई करने के बावजूद कई स्थानों पर भारी संख्या में होर्डिंग लगे हुए हैं। वीरवार को भी नगर परिषद की टीम ने अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसके चलते रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड और सिंघाना रोड पर पहले की अपेक्षा काफी कमी देखने को मिली। इन मार्गों पर लगे होर्डिंगों को हटाने में नगर परिषद ने विशेष सख्ती दिखाई है। हालांकि, मोहल्लों, आंतरिक सड़कों और हुडा सेक्टरों में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर अभियान सीमित रहने के कारण इन क्षेत्रों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अवैध होर्डिंग दिखाई दे रहे हैं। सेक्टरों में बिजली के खंभों, पार्कों के आसपास और प्रमुख मोड़ों पर निजी विज्ञापन जिनमें कोचिंग सेंटर, राजनीतिक, स्कूल, अस्पतालों और आयोजनों से संबंधित पोस्टर व फ्लेक्स बड़ी संख्या में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के तालाब बहादुर सिंह रोड से रेलवे रोड तक पोलों पर अवैध होर्डिंगों काफी संख्या में लगे हैं, जिससे न केवल सौंदर्य बिगड़ रहा है बल्कि हाल ही में नगर परिषद द्वारा लगाई गई लाइटों की चमक पर भी असर पड़ रहा है।
तिरंगा लाइटों वाले मुख्य मार्गों पर नगर परिषद सख्ती बरत रही है क्योंकि होर्डिंग लगने से इन लाइटों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन मुख्य मार्गों से हटकर अन्य इलाकों में सीमित निगरानी के चलते अवैध होर्डिंगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
अग्रसेन चौक का हाल भी अलग नहीं है। चौक के चारों ओर अवैध होर्डिंगों का जमावड़ा इतना अधिक है कि यह चौक की सुंदरता को पूरी तरह ढक देता है।
बाक्स:
जब तक नगर परिषद पूरे शहर में सख्त अभियान नहीं चलाएगी, तब तक अवैध होर्डिंगों पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल रहेगा। अभी मुख्य बाजारों की सड़कों पर अवैध होर्डिंग लगे हैं।-पवन शुक्ला,........
बाक्स-
पहले की अपेक्षा रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड जैसे मुख्य मार्गों पर अवैध होर्डिंग कम है परंतु बहुत से निजी भवनों पर अभी यहां अवैध होर्डिंग लगे हैं। नप को मुख्य मार्गों सहित हुडा सेक्टर व अन्य स्थानों पर भी इस अभियान को चलाना चाहिए जिससे शहर की सुंदरता कायम रह सके। -संजय मान,.............

वर्जन-
शहर में नियमित रूप से अवैध होर्डिंग हटाने का कार्य चल रहा है। नप टीम द्वारा वीरवार को भी अतिक्रमण के साथ अवैध होर्डिंग हटाए गए। अभी अभियान जारी है सभी स्थानों से अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे।-प्रवीण खटक, जेई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed